ग्वालियर नगर निगम घेरने पहुंचे कांग्रेसी खुद घिरे, वाटर कैनन का प्रयोग कर बीच रास्ते पुलिस ने रोका

Author Picture
By Sharma Published On: February 15, 2021
congress gwalior nagar nigam

ग्वालियर। नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार उखड़ी सड़कें व गंदगी सहित अन्य समस्याओं के विरोध मे कांग्रेस ने आज नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेत्री रश्मि पवार शर्मा के नेतृत्व में करीब 4 सैकड़ा कांग्रेसी बाल भवन से होते हुए निगम मुख्यालय की ओर बढ़ने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्होंने नगर निगम मुख्यालय तक पहुंचने ही नहीं दिया और बीच में ही पानी की बौछारो के सहारे उन्हें रोक दिया गया।

कांग्रेस नेत्री के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम मुख्यालय पर पहुंचकर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और समस्याओं को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे। लेकिन उनकी यह मनसा पूरी नहीं हो सकी। और पूरे बंदोबस्त के साथ तरण पुष्कर के पास बैरिकेडिंग लगाकर खड़ी पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया कांग्रेसियों ने जब बैरिकेट्स को हटाने की कोशिश की और आगे बढ़ने का प्रयास किया वैसे ही पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार शुरू कर दी वाटर कैनन से छोड़े गए पानी की तेज बौछार के आगे कांग्रेसी हिम्मत नहीं जुटा सके और वे वही अटक गए लेकिन जैसे तैसे कर कुछ कांग्रेसियों ने हिम्मत दिखाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज कर दिया जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ता चितर बितर हो गए।

congress gwalior nagar nigam

पुलिस की यह कार्रवाई देखकर कांग्रेसी नेता तिलमिला गए और इस पर उनका कहना है कि….. वह शहर में व्याप्त समास्यों का लेकर प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देने के लिए निकले थे। लेकिन पुलिस ने उऩ्हें पहले ही रोक लिया। साथ ही ज्ञापन देने नही देने दिया। जिसको लेकर वह आगे बढ़े थे।