बीजेपी और कांग्रेस दफ्तर पर कोरोना , लॉक करना पड़ा ऑफिस

Author Picture
By Sharma Published On: April 13, 2021
BJP

भोपाल |  मध्‍य प्रदेश में तेज़ी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के कारण राजनीति के दो बड़े केंद्र बीजेपी और कांग्रेस के दफ्तर लॉक हो गए हैं. बीजेपी दफ्तर में कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में भी कोरोना ने दस्‍तक दे दी. बीजेपी दफ्तर में कोरोना संक्रमित निकलने के बाद कार्यालय को 10 दिन के लिए लॉक करने का फैसला पार्टी ने लिया. पीसीसी के कार्यालय प्रभारी राजीव सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आने की खबर के बाद कांग्रेस पार्टी ने कार्यालय को अगले 7 दिनों के लिए बंद कर दिया है|

प्रदेश में कोरोना संक्रमण हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है. प्रदेश में संक्रमण की दर तेजी के साथ बढ़ रही है. खबर है कि बीजेपी दफ्तर में 6 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद बीजेपी दफ्तर को 10 दिनों के लिए बंद करने का फैसला पार्टी ने लिया. दूसरी तरफ, प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में भी कर्मचारियों की सुरक्षा और भोपाल में लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के बाद पार्टी ने पीसीसी दफ्तर को अगले 7 दिनों के लिए बंद कर दिया है|