कोरोना का कहर जारी, दुनिया में अबतक 8 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 28, 2020
corona-havoc-continues
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना ( Corona ) वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इसके बढ़ते संक्रमण के कारण ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस घातक वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 8 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, संक्रमितों की तादाद 2 करोड़ 33 लाख से ज्यादा हो गई है। कोरोना वायरस के मामलों में अमेरिका अब भी शीर्ष पर बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में मेक्सिको में कोरोना ने कहर बरपाया है। यहां मरने वालों की तादाद 60 हजार से ज्यादा हो गई है। कोरोना वायरस के आंकड़ों पर नजर रखने वाली वेबसाइट वल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना वायरस के कुल मामले 23,368,635 पहुंच गए हैं, जबकि 808,379 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में कोरोना के मामलों की संख्या 5,841,428 तक पहुंच गई है। जबकि दूसरे स्थान पर ब्राजील काबिज है। ब्राजील में कोरोना वायरस के कुल केस 3,582,698 रिकॉर्ड किए गए हैं।

corona-havoc-continues


भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या शनिवार रात 30 लाख के आंकड़े को पार कर गई। अभी 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार हुई थी। वहीं, दूसरी ओर कोरोना वायरस को शिकस्त देकर ठीक हुए  25.83 लाख से अधिक हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को देश में महामारी के रिकॉर्ड 69,874 मामले सामने आए थे जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 29,75,701 हो गई। पिछले 24 घंटों में 945 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 55,794 हो गई। शनिवार को भारत ने 24 घंटों में 10 लाख से अधिक कोरोना वायरस टेस्ट कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 3,44,91,073 नमूनों की जांच की जा चुकी है। देश में कोविड-19 के 6,97,330 उपचाराधीन मामले हैं जो कुल मामलों का 23.43 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के
अनुसार शुक्रवार को 10,23,836 नमूनों की जांच के साथ ही 21 अगस्त तक 3,44,91,073 नमूनों की जांच की जा चुकी हैं।