कोरोना मरीज महिला से रेप , हालत बिगड़ने पर महिला की मौत.. आरोपी गिरफ्तार

Author Picture
By Sharma Published On: May 13, 2021
raped

भाेपाल मेमाेरियल ट्रस्ट अस्पताल ( बीएमएचआरसी) में एक माह पहले भर्ती काेराेना संक्रमित मरीज के साथ अस्पताल के कर्मचारी ने दुष्कर्म किया था। घटना के बाद महिला काेमा में चली गई थी। अगले दिन उसकी मौत हाे गई थी। उधर इस घटना के आधा घंटे पहले उसी कर्मचारी ने दूसरे वार्ड में भर्ती अस्तपताल की काेराेना संक्रमित कर्मचारी के साथ अश्लील हरकत भी की थी। महिला के शाेर मचाने पर आराेपित भाग गया था। पुलिस ने उसे अगले दिन गिरफ्तार कर लिया था। अस्पताल प्रबंधन ने दुष्कर्म के मामले काे छिपाने की काेशिश की। साथ ही पुलिस ने भी अस्पताल में हुए दुष्कर्म के मामले पर एक माह तक चुप्पी साध रखी थी। इस मामले में बुधवारकाे गैस पीडि़त संगठन की नेता ने सुप्रीम काेर्ट द्वारा गठित कमेटी काे पत्र लिखकर दाेषियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

राजधानी की एक 46 वर्षीय महिला अप्रैल माह के पहले सप्ताह में काेराेना के इलाज के लिए भाेपाल मेमाेरियल ट्रस्ट अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसी समय अस्पताल की लैब में काम करने वाली 24 वर्षीय युवती काे भी संक्रमित हाेने के कारण काेविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। एएसआइ बनवारीलाल ने बताया कि पांच-छह अप्रैल की दर दरमियानी रात करीब तीन बजे अस्पताल का कर्मचारी संताेष महिला के पास पहुंचा था। वह उसे जांच के बहाने से सहारा देकर टाॅयलेट तक लेकर गया था। वहां से वापस लेकर आने के बाद महिला के पलंग पर उसने महिला से दुष्कर्म किया।