डबरा एसडीओपी उमेश सिंह तोमर का गंभीर बीमारी के चलते निधन

Author Picture
By Sharma Published On: April 1, 2021

ग्वालियर। डबरा एसडीओपी उमेश सिंह तोमर का गंभीर बीमारी के चलते दुखद निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान आज उनका दुखद निधन हो गया है। श्री तोमर के निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहरदौड़ गई।

उनके निधन पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस के अनेक जवानों ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्म शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे और इस असहनीय दुखद घड़ी में प्रभु उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। श्री तोमर के दो पुत्र और एक पुत्री है।