रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लॉन्च करेंगे कोरोना की 2-DG दवा

Author Picture
By Sharma Published On: May 17, 2021

नई दिल्ली। कोरोना से लड़ने के लिए आज से एक और दवा बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित की गई कोरोना रोधी दवा 2-डीजी की पहली खेप सोमवार को लॉन्च की जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन इस दवा को लॉन्च करेंगे।

2-DG दवा को कोरोना के इलाज में रामबाण दवा के रूप में देखा जा रहा है। कोरोना मध्यम लक्षण वाले और गंभीर लक्षण वाले मरीजों को यह दवा दी जाएगी। दावा किया जा रहा है कि 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज दवा मरीजों को तेजी से ठीक होने में मदद करेगी और ऑक्सीजन पर निर्भरता को कम करेगी।

इस दवा के आपातकालीन इस्तेमाल को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) की ओर से मंजूरी दी गई है। वहीं आज केंद्रीय रक्षा मंत्री लॉन्च करेंगे। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के चलते लोगों की मौत हो रही है। कोरोना सीधे फेफड़े में अटैक कर रहा है। जिसके चलते देश में मौत का आंकड़ा बढ़ा है।