दिल्‍ली सरकार का बड़ा फैसला 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक

Author Picture
By Sharma Published On: April 6, 2021

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक दिल्ली में नाइट कर्फ्यू रहेगा। दिल्ली सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आज (6 अप्रैल) रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। ये कर्फ्यू 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।