अनलॉक की ओर दिल्ली , कोरोना मामलों में आई गिरावट, ये छूट दे सकती है सरकार

Author Picture
By Sharma Published On: June 13, 2021

नई दिल्ली : दिल्ली में कोरोना केस में लगातार गिरावट जारी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द की अनलॉक प्रक्रिया के तीसरे चरण के तहत और अधिक छूट की घोषणा कर सकते हैं। राजधानी में कोविड की दूसरी लहर के चलते अप्रैल में लॉकडाउन लगा दिया गया था। पिछले सप्ताह 7 जून को सरकार ने लॉकडाउन प्रतिबंधों में थोड़ी ढील दी। वह ऑड-ईवन के आधार पर मार्केट, मेट्रो, सीमित क्षमता के साथ कार्यालयों सहकि कई अन्य गतिविधियों की अनुमति दी थी।

अब जैसे ही वीकेंड शुरू हुआ है। अनलॉक प्रक्रिया के तीसरे चरण में खुलने वाली गतिविधियों को लेकर कयास लगना शुरू हो गया। हालांकि क्या-क्या अनुमति दी जाएगी। इस बारे में किसी अधिकारी ने बयान नहीं दिया है।  रिपोर्ट के अनुसार होटल, जिम और साप्ताहिक बाजारों के शुरू होने की संभावना है। दिल्ली अनलॉक 3.0 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शादी समारोह पर प्रतिबंध रहेगा।

दिल्ली में अभी क्या बंद है?

  • साप्ताहिक दुकानें
  • जिम
  • खाने के लिए रेस्टोरेंट
  • सिनेमा हॉल
  • सैलून
  • स्पा
  • सलाखों
  • शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग केंद्र
  • पार्कों
  • गार्डन
  • सार्वजनिक स्थानों पर शादियां

दिल्ली में अभी क्या खुला है?

  • दिल्ली परिवहन निगम की 50 फीसदी क्षमता वाली बसें
  • शराब की दुकानें (ऑड-ईवन)
  • 50 प्रतिशत क्षमता वाले सरकारी और निजी कार्यालय
  • 50 प्रतिशत क्षमता वाली दिल्ली मेट्रो
  • आवश्यक वस्तुओं की दुकानें (सभी दिन)
  • केवल टेकअवे के लिए रेस्टोरेंट
  • बाजार और मार्केट कॉम्प्लेक्स (ऑड-ईवन)
  • मॉल (ऑड-ईवन)