दिग्विजय सिंह ने गौरक्षकों को बताया वसूलीबाज, मुसलमानों के प्रति नफरत….

Author Picture
By Sharma Published On: September 3, 2024

मध्यप्रदेश में गाय को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से गौरक्षकों पर तीखा हमला किया है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के माध्यम से गौरक्षकों को वसूलीबाज करार दिया है और आरोप लगाया है कि यह मुद्दा मुसलमानों के प्रति नफरत फैलाने का एक साधन बन गया है।

दिग्विजय सिंह का बयान:

दिग्विजय सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, “गौ रक्षा व गौ सेवा केवल चंदा उगाने और मुसलमानों के प्रति नफरत फैलाने का मुद्दा बन चुका है। यह देश प्रेम, सद्भाव, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही विकास करेगा, नफरत से नहीं।”

यह पहली बार नहीं है जब दिग्विजय सिंह ने गौरक्षकों और हिंदूवादी संगठनों पर निशाना साधा है। इससे पहले भी वे गाय, गौमांस, गौरक्षकों और भगवा के मुद्दे पर हिंदूवादी संगठनों और आरएसएस के पदाधिकारियों पर टिप्पणियाँ कर चुके हैं।