कांग्रेस के सबसे ज्यादा सक्रिय नेता है दिग्विजय सिंह: रशीद

Author Picture
By Sharma Published On: June 28, 2021
congress digvijay singh

भोपाल : मप्र पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष साहबजादा अदुल रशीद खा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस के टाप टेन सक्रिय नेताओं में नंबर वन पर है। वो सड़क से संसद तक कांगे्रस और जनता की आवाज उठाते है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साहबजादा अदुल रशीद खान ने बताया कि विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा के सदस्य बन चुके दिग्विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और दस साल मुख्यमंत्री पार्टी महासचिव रह चुके है।

उन्होंने कोरोना से मरने वाले सभी नेताओं के घर जाकर शोक व्यक्त किया। मुफ़्ती अब्दुल रज्जाक के निधन पर मदरसे आकर शोक जताया। पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों को लेकर नानके पेट्रोल पंप पर धरना दिया। वो रोजाना भोपाल की आठो विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करते है। कार्यक्रमों में हिस्सा लेते है।

उन्होंने कई लोगों की पद पावर दिलाकर नेता बनाया था। कांग्रेस की सरकार बनवाने में भी उनका अहम रोल रहा। पंगत में संगत कार्यक्रम करके टिकट न मिलने से नाराज लोगों को मनाकर एकजुट किया था। वो राजनीति के महान खिलाड़ी माने जाते है। उनकी कद का कोई अनुभवी नेता है। कांग्रेस के सभी नेता उनकी तरह सक्रिय हो जाये और जमीन पर उतरकर काम करें तो देश, प्रदेश, शहर में कांग्रेसी की सरकार बन सकती है।