भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इसके प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा है कि महिलाओं के मामले में आरएसएस और तालिबान के विचार एक जैसे हैं। उन्होंने अफगानिस्तान में तालिबान शासन को लेकर केंद्र सरकार से अपना नजरिया स्पष्ट करने को कहा है।
एमपी समाचारभोपालमध्यप्रदेश
दिग्विजय ने साधा निशाना मोहन भागवत पर , कही ये बात
By Sharma
Published On: September 10, 2021
अफगानिस्तान में बनी तालिबान सरकार में एक भी महिला को मंत्री नहीं बनाया गया है। तालिबान ने कहा है कि महिलाएं मंत्री बनने के योग्य नहीं होतीं। दूसरी ओर, मोहन भागवत ने हालिया बयान में कहा है कि महिलाओं को घर-गृहस्थी संभालनी चाहिए। दिग्विजय ने दोनों बयानों को एक जैसा बताते हुए कहा है कि तालिबान और आरएसएस के विचारों में कोई फर्क नहीं है।
कांग्रेस सांसद ने तालिबान सरकार को लेकर केंद्र सरकार से अपना नजरिया स्पष्ट करने को भी कहा है। उन्होंने कहा है कि तालिबान सरकार में आतंकी संगठन के लोग मंत्री बनाए गए हैं। बीजेपी सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि वह तालिबान सरकार को मान्यता देगी या नहींदो दिन पहले भी दिग्विजय ने आरएसएस और मोहन भागवत पर जोरदार हमला बोला था।
