कोलकाता की घटना को लेकर देश में डॉक्टर्स की हड़ताल, ममता बोलीं- रविवार तक आरोपी को फांसी हो

Author Picture
By Sharma Published On: August 16, 2024

कोलकाता: कोलकाता में हाल ही में डॉक्टर के साथ हुए जघन्य रेप और मर्डर ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस नृशंस घटना के खिलाफ कोलकाता से लेकर दिल्ली तक लोगों में गुस्सा है और न्याय की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं।

इस घटना के विरोध में न सिर्फ कोलकाता, बल्कि देशभर के डॉक्टर भी आक्रोशित हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 17 अगस्त से देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल को चिकित्सा क्षेत्र की सभी प्रमुख इकाइयों का समर्थन प्राप्त है। डॉक्टर्स का यह प्रोटेस्ट अनिश्चितकालीन रहेगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। IMA ने कहा है कि 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से 18 अगस्त को सुबह 6 बजे तक डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जबकि अन्य सर्जरी और इलाज स्थगित रहेंगे।

इसके अलावा, RG कर अस्पताल पर हुए हमले के बाद, SUCI (सत्यमेव उन्नयन कमेटी इंडिया) ने भी शुक्रवार को 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया है। इस बंद से राज्य के विभिन्न हिस्सों में जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

इस केस में अब तक क्या हुआ 

CBI ऑफिस में चार डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है, जो घटना वाली रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज में नाइट शिफ्ट में तैनात थे। इसके साथ ही, CBI आज आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से भी पूछताछ कर सकती है, जिन्होंने घटना के विरोध में इस्तीफा दे दिया था।

आरोपी संजय रॉय को CBI टीम ने मेडिकल जांच के लिए ले जाया है। CBI ने संजय को 14 अगस्त को पुलिस कस्टडी से अपनी कस्टडी में लिया था।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मामले में दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए CBI को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगले रविवार तक दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए। इसी मांग के समर्थन में तृणमूल कांग्रेस शुक्रवार दोपहर को सड़कों पर उतरेगी और ममता बनर्जी खुद मौलाली से डोरिना क्रॉसिंग तक जुलूस निकालेंगी।