कुत्ते ने 31 लोगों को काटा, अस्पताल में लगी टीका लगवाने वालों की कतार

Author Picture
By Desk Input Published On: January 18, 2025

धार। शहर में शुक्रवार सुबह एक कुत्ते ने दो घंटे तक आतंक मचाया। इस दौरान कुत्ते ने 31 लोगों को घायल कर दिया। कुत्ते ने चार से पांच इलाकों में लोगों को काटा। इसके बाद जिला अस्पताल में एंटी रैबीज का टीका लगवाने वालों की कतार लग गई।

घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई। घायल हुए लोगों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं। लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों से कुत्तों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने की मांग की। नगर पालिका ने बेहसारा कुत्तों को लेकर लोगों से अपील की वे कुत्तों से सतर्क रहें और आक्रामक कुत्तों की सूचना तुरंत नगर पालिका को दें।

श्वानों को नहीं पकड़ा

बता दें कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा है। आज गुलमोहर कालोनी, इस्लामपुरा, इंद्राकालोनी, इमलीवन और भाजी बाजार जैसे इलाकों में कुत्ते ने लोगों को काटकर घायल किया।