सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले से उठी दो बहनों की डोली, बेरोजगार हुए पिता तो सांसद ने करवाई शादी

Author Picture
By Sharma Published On: July 8, 2021
sansad pragya singh thakur

भोपाल : सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का सरकारी बंगले पर बुधवार रात को उज्जैन से बारात आई। यह शादी टीला रामपुरा के नर्मदा प्रसाद मिश्रा की दो बेटी चंचल और संध्या की थी। मजदूरी करने वाले नर्मदा प्रसाद मिश्रा लॉकडाउन में बेरोजगार हो गए थे। इसलिए उनकी दोनों बेटियों की शादी सांसद प्रज्ञा सिंह ने अपने सरकारी आवास पर करवाई। चंचल ने उज्जैन के विशाल व संध्या ने सागर के साथ सात फेरे लिए। इस मौके पर सांसद ठाकुर के बंगले को दुल्हन की तरह सजाया गया था। टेंट और कारपेट भी बिछाया गया था। उज्जैन के नानू खेड़ा गांव के दुबे परिवार के विशाल और सागर दोनों भाइयों की बारात आई, जिनका विवाह टीला रामपुरा में रहने वाले नर्मदा प्रसाद मिश्रा की दोनों बेटियां चंचल और संध्या से हुआ।

बारात का दरवाजा पर स्वागत किया गया। दूल्हाें को तिलक लगाया गया। जनेऊ संस्कार कराया गया। फिर वरमाला हुई। सांसद ने दोनों वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इससे पहले संगीत कार्यक्रम में सांसद परिजनों के साथ ढोल नगाड़ों पर नाचीं। मीडिया से बातचीत में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। वे भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की मदद को हमेशा आगे रहेंगी।