डेयरी कारोबारी के घर ईडी का छापा, ताले तोड़कर हो रही जांच

Author Picture
By Desk Input Published On: January 29, 2025

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना के गणेशपुरा में रहने वाले डेयरी कारोबारी नरेंद्र मोदी, किशन मोदी के घर सुबह 9 बजे ईडी की टीम पहुंची। सीआरपीएफ जवानों की निगरानी में घर के बंद कमरों के ताले तोड़कर छानबीन चल रही है।

मोदी बंधु के जयश्री गायत्री फर्म है और मिल्क मैजिक ब्रांड से पनीर, दूध आदि के बड़े प्लांट हैं। बताया जा रहा है कि, नरेंद्र मोदी व किशन मोदी के यहां पहले मुरैना में छापा पड़ा था, तब परिवार रायपुर पलायन कर गया था।

इसके बाद रायपुर में कार्रवाई के बाद सीहोर में व्यवसाय फैलाया। 31 जुलाई को सीहोर के पनीर प्लांट पर छापामार कार्रवाई हुई, उसी क्रम में यह कार्रवाई बताई जा रही। जानकारी के मुताबिक मोदी बंधु के भोपाल स्थित ठिकानों पर भी ईडी की टीम ने कार्रवाई की है।