PWD के ईई पर दुष्कर्म का आरोप, बुटिक संचालिका की शिकायत पर FIR दर्ज

Author Picture
By Sharma Published On: March 19, 2021

बिलासपुर। पीडब्लूडी के कार्यपालन अभियंता मधेश्वर प्रसाद केे खिलाफ एक बुटिक सेंटर संचालित करनेे वाली महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार ईई साड़ी खरीदने के लिए अपने घर नूतन कॉलोनी बुलाया था और साड़ी खरीदी थी। दूसरी बार अपनी नौकरानी से साड़ी के लिए घर बुलाया था। जहां ईई ने 2019 में घर बुलाकर पानी मे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी में उसके साथ दुष्कर्म किया। और होश में आने पर बदनामी का डर दिखाया और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद लगातार दुष्कर्म करते रहा।

जब ईई का कबीरधाम ट्रांसफर हुआ और महिला को नौकरी भी नहीं मिली तब उसे अपने साथ हुए धोखे और गलत होने का अहसास हुआ। जिसके बाद महिला ने ईई मधेश्वर प्रसाद के खिलाफ सरकंडा थाने में दुष्कर्म का अपराध दर्ज करवाया है।

सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि पीडब्लूडी के ईई मधेश्वर प्रसाद के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी को पकड़ने घर पर भी दबिश दी गई थी,लेकिन वह फरार हो चुका था।