ऊर्जा मंत्री ने कोविड कंट्रोल रूम में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों का जाना हाल

Author Picture
By Sharma Published On: April 17, 2021

ग्वालियर | मध्यप्रदेश। ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने कोविड कंट्रोल रूम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री ने मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना।

जानकारी के अनुसार ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह ने अचानक कोविड कंट्रोल रूम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं होम क्वारंटाइन मरीजों से ऊर्जा मंत्री ने बातचीत की।इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों के साथ की मीटिंग की। जिसमें मंत्री ने अव्यवस्थाओं को जल्द सुधारने के निर्देश दिए।