बिना वैक्सीन के मॉल में नहीं मिलेगी एंट्री, नो वैक्सीनेशन-नो एंट्री का लगाया नोटिस

Author Picture
By Sharma Published On: September 8, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। अब राजधानी के शॉपिंग मॉल संचालक भी आगे आ गए हैं। शहर के हर मॉल में अब ग्राहकों को बिना वैक्सीनेशन प्रमाण-पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी। इसको लेकर शहरभर में मॉल के मुख्य द्वार पर नो वैक्सीनेशन-नो एंट्री का नोटिस भी लगा दिया है।

राजधानी में इस व्यवस्था को आज से लागू कर दिया गया है। अगर कोई ग्राहक खरीदारी करने आ रहा है, तो उसे कोरोना का टीका लगवाने का प्रमाण-पत्र देना होगा। उसके बाद ही उन्हें प्रवेश मिल सकेगा। शॉपिंग मॉल संचालकों ने मंगलवार रात सभी मॉल के बाहर नोटिस भी लगा दिए हैं। हालांकि इस संबंध में अभी जिला प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार के दिशा-निर्देश जारी नहीं हुआ है।

राजधानी में 15 सितंबर तक 100 फीसदी पहेली डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शहर में अब तक 17 लाख 72 हजार लोगों को कोरोना का पहला डोज लग चुका है। लेकिन इसके बाद भी शहर में 18 हजार ऐसे लोग हैं, जिन्हें अब तक पहला डोज भी नहीं लगा है।