पूर्व मंत्री ने गाेविंद सिंह कलेक्टर को लगाए 22 फोन,  ना उठाने पर हुए नाराज सीएम से की शिकायत 

Author Picture
By Sharma Published On: April 24, 2021
Congress leader Govind Singh requested CM: Do not give revenue department to anyone from "Scindia camp".

ग्वालियर। काेराेना संकट काल में अफसराें के फाेन नहीं उठने से आमजन ही नहीं वीआइपी भी परेशान हैं। विधायक व पूर्व मंत्री गाेविंद सिंह ने ग्वालियर कलेक्टर काैशलेंद्र विक्रम सिंह काे 22 बार फाेन किया, लेकिन एक बार भी रिसीव नहीं किया। इसकाे लेकर पूर्व मंत्री ने कलेक्टर काे पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। वहीं मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर की प्रशंसा भी की है। साथ ही सीएम शिवराज सिंह चाैहान से अपील की है कि वह प्रदेश के जिम्मेदारी के पद पर बैठे अधिकारियाें काे सावधान करें कि कम से कम संकट के समय आम जनता एवं जनप्रतिनिधियाें से संवाद बना लिया करें।

 

पूर्व मंत्री गाेविंद सिंह ने पत्र में लिखा है कि ग्वालियर जिले के दंडाधिकारी हाेने के नाते आपकी जिम्मेदारी है कि संकट के समय जनता के जीवन की रक्षा हेतु तत्काल आवश्यक मदद करें। मैने आपकाे 23 अप्रैल काे सुबह ग्यारह बजे से रात नाै बजे तक लगभग 22 बार माेबाइल नंबर 8717999836 व 8989867665 पर तथा आपके कार्यालय के फाेन नंबर 0751-2446200 पर फाेन किया। आपसे इस महामारी के संकट में दाे सामाजिक कार्यकर्ताऔ  के जीवन रक्षा हेतु मदद की आवश्यकता थी। परंतु प्रजातांत्रिक मुल्क में निर्वाचित प्रतिनिधि के साथ आपके इस व्यवहार से मुझे वेदना हुई। मुझे आपसे फाेन करने का का काेई शाैक नहीं है। मजबूरी में दाे कार्यकर्ताऔ  के जीवन रक्षा हेतु मदद की आवश्यकता थी। ईश्वर की कृपा से आपकाे यह प्रतिष्ठित पद मिला है। मेरा अनुराेध है कि इस प्रतिष्ठा का सम्मान कर जनकल्याण की भलाई करें। इससे आपका सम्मान ही बढ़ेगा।