कोर्ट में हुई फायरिंग, महिला के पेट में लगी गोली

Author Picture
By Sharma Published On: April 21, 2023

दिल्ली। दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि वकील के कपड़े पहनकर आए शख्स ने अपनी पत्नी पर गोली चलाई, जो महिला के पेट में लगी। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। एक से अधिक हमलावर बताए जा रहे हैं, जिनका अब तक कोई पता नहीं है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि कुल चार राउंड फायर किए गए हैं। फायरिंग के पीछे के कारण साफ नहीं है, लेकिन पुलिस आपसी विवाद मानकर जांच कर रही है।

दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए, ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती