पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ऐलान, कहा मैं शिवराज के खिलाफ दर्ज कराउंगा FIR

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: June 16, 2020

भोपाल :- मध्यप्रदेश में उपचुनाव के ऐलान से पहले सियासी पारा चरम पर है। कई दिनों से यहां सियासी बयानबाजी का भी दौर शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री ​शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने थाना जाउंगा। मैं शिवराज के खिलाफ फेक वीडियो ट्वीट करने के मामले में एफआईआर कराऊँगा। मैं उसी थाने पर एफआईआर दर्ज कराने जाऊंगा, जिस थाने पर मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने भाजपा नेता गए थे।

दरअसल भाजपा ने कल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच में केस दर्ज करवाया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फेक वीडियो के मामले को लेकर मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने शिवराज का फेक वीडियो शेयर किया। इसकी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शिकायत की थी।

वहीं ताजा जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच ने ट्विटर को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह के अकाउंट की जानकारी मंगवाने का फैसला लिया है।