प्रज्ञा ठाकुर पर भड़के कांग्रेस के पूर्व मंत्री गोविंद सिंह , कहा – अपने गिरेबान में झांके प्रज्ञा

Author Picture
By Sharma Published On: June 25, 2021
congress govind singh pragya thakur

ग्वालियर : डॉक्टर गोविंद सिंह ने साध्वी प्रज्ञा सिंह पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर दिए गए बयान पर पत्रटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा सिंह को अपनी जबान पर कंट्रोल करना चाहिए। पीसी शर्मा उनके पिता की उम्र के हैं। पीसी शर्मा को कुछ भी कहने से पहले साध्वी प्रज्ञा खुद का दामन देखें। उनका इतिहास क्या रहा है आज भी उन पर कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। प्रज्ञा सिंह अपने गिरेबान में झांक कर देखें।

आपकों बता दें कि सांसद साध्वी ने क्षेत्रीय विधायक पीसी शर्मा पर हमला करते हुए कहा कि जिस प्रकार ऋषि का पुत्र रावण हो सकता है उसी तरह ब्राह्मण पिता के घर में एक विधर्मी ने जन्म त्रिया है। उन्होंने कहा कि विधायक को इतनी भी समझ नहीं है कि गोमूत्र का अर्क आयुष मंत्रालय या आयुष मंत्री को भेजा जाना चाहिए जबकि विधायक ने गोमूत्र अर्क स्वास्थ्य मंत्री माननीय हर्षवर्धन को भेज दिया।