पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया कोरोना पॉजिटिव हुए, ट्वीट कर समर्थकों को दी जानकारी

Author Picture
By Sharma Published On: May 7, 2021

ग्वालियर। शहर में अब काेराेना की चपेट में हर आम-खास आने लगा है। इस बार कोरोना ने पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को अपनी चपेट में ले लिया है इसकी जानकारी उन्होंने अपने समर्थकों को ट्वीट के जरिए दी है आपको बता दें कि इससे पहले भी जिले में कई प्रतिनिधि कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं फिलहाल पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया होम आइसोलेशन में रहकर अपना स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वहीं दक्षिण विधानसभा के विधायक का परिवार के सदस्य भी करोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया काे स्वास्थ्य संबंधित तकलीफ हुई ताे उनके द्वारा काेराेना की जांच कराई गई थी। जिसमें उनकी रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हाेंने ट्वीट करके खुद के काेराेना संक्रमित हाेने की जानकारी अपने समर्थकों से साझा की है और हाेम आइसाेलेशन में हाेने की बात कही है। वहीं ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेश विधायक प्रवीण पाठक का परिवार भी काेराेना की चपेट में आ चुका है। उनकी माताजी के बाद अब परिवार के अन्य तीन सदस्याें की भी रिपाेर्ट काेराेना पॉजिटिव आई है। परिवार के सभी सदस्य हाेम आइसाेलेशन में रहकर उपचार ले रहे हैं।