पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह का निधन, 1 महीने से चल रहा था लिवर का इलाज

Author Picture
By Sharma Published On: September 20, 2021

जशपुर । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे वहीं रविवार देर शाम अचानक उनकी तबीयत खराब हुई जिसके बाद उन्हें तुरंत बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह को लिवर की समस्या थी पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था। वहीं देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली है।

बता दें कि पूर्व विधायक युद्धवीर प्रसिद्ध हस्तियों में एक थे वह आए दिन सुर्खियों में बने रहते थे। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र थे। पूर्व विधायक युद्धवीर के निधन की पुष्टि राज्य सभा सदस्य रणविजय सिंह द्वारा की गई है। वहीं उनके पार्थिव शरीर को आज जशपुर लाया जाएगा जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।