अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने राहुल गांधी को बताया नर्वस नेता 

Author Picture
By Sharma Published On: November 13, 2020
Former US President Obama calls Rahul Gandhi nervous leader

वाशिंगटन | अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आत्मकथा  प्रोमिस्डलैंड में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र किया है। ओबामा ने राहुल को नर्वस बताते हुए लिखा कि राहुल उस स्टूडेंट की तरह हैं जो टीचर को इम्प्रेस करने के लिए तो उत्सुक (ईगर) है, लेकिन सब्जेक्ट का मास्टर होने के मामले में योग्यता या जुनून की कमी है।

 
 
यह राहुल की कमजोरी है। उन्होंने ऐसी कई बाते अपनी आत्मकथा में लिखी है। हालांकि, यह बाते मीडिया में सामने आने के बाद यहां भारत में भाजपा के नेता कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर चुटकी ले रहे है। गौरतलब है कि ओबामा जब सत्ता में थे तब, राहुल गांधी कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे। ओबामा आखिरी बार दिसंबर 2017 में भारत आए थे, तब राहुल उनसे मिले थे।
राहुल ने ट्वीट कर कहा था कि ओबामा से मुलाकात शानदार रही। 1. मनमोहन सिंह के कार्यकाल वाली यूपीए सरकार के समय नवंबर 2009 में ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल भारत दौर पर आए थे, तब मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरुशरण कौर ने ओबामा परिवार के लिए डिनर भी रखा था। 
Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप