घर मे अकेला पाकर दोस्त की पत्नी के साथ किया रेप, आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार

Author Picture
By Sharma Published On: June 1, 2021

ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना इलाके में एक महिला के साथ उसके ही पति के दोस्त ने दुष्कर्म कर दिया है। दुष्कर्म की वारदात 25 मई ग्राम सेंथरी में हुई है। जब महिला का पति ड्यूटी पर गया था। उस समय आरोपी घर पर आया और धमका कर जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने महिला को धमकाया ,कि वह अगर किसी को बताएगी, तो वह उसके पति, बच्चों सहित उसकी भी हत्या कर देगा। बाद में पीड़ित महिला ने अपने पति को पूरा वाक्या सुनाया। जिसके बाद महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल महाराजपुरा थाना क्षेत्र के सेंथरी गांव में पीड़ित महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती है। पीड़ित महिला का पति शहर में प्राइवेट जॉब करता है। घटना के दिन भी पीड़ित महिला का पति अपनी ड्यूटी पर गया था। इस दौरान पास में ही रहने वाला पीड़िता के पति का दोस्त रामपाल सिंह उनके घर में पहुंचा। महिला ने उसे इसलिए अंदर आने दिया क्योंकि वह उसके पति का दोस्त है। जिसके बाद आरोपी ने बहाने से बच्चों को टॉफी लेने बाहर भेज दिया और कमरे की कुंडी लगाकर महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। जब पति को बच्चों से मां के रोने की बात पता चली ,तो फिर महिलाओं ने सब कुछ अपने पति के सामने बयां कर दिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी रामपाल पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।