आज से नौतपा इससे पहले लगातार 9 दिन पारा 40 डिग्री से नीचे, इतने साल में ऐसा पहली बार

Author Picture
By Sharma Published On: May 25, 2021

भोपाल | सहित देशभर में मंगलवार से नौतपा शुरू हो रहा है। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिलहाल सामान्य वृद्धि होगी, लेकिन मौसम शुष्क ही बना रहेगा। इस बार नौतपा में मिलाजुला असर दिखाई देगा, मतलब नौतपा ज्यादा नहीं तपेगा। इसके पीछे मौसम विज्ञानियों का तर्क यह है कि उत्तरी बंगाल की खाडी में एक तूफान सक्रिय है और यह मंगलवार को प्रभावशाली होकर तीव्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा।

26 मई की दोपहर उड़ीसा के बालासौर तट से टकराएगा। इसके कारण आधे पश्चिमी मप्र में पूर्वी हवाएं तो आधे में उत्तरी हवाएं चलेगी। इसके असर से 28 मई तक पूर्वी मध्यप्रदेश में रहेगा। 28 व 29 मई के आसपास पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिया होगा जिसके कारण अरब सागर से नमी आने की संभावना है। इंदौर, जबलपुर व होशंगाबाद संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। लिहाजा यहां तापमान सामान्य के आसपास रहेगा जबकि राजधानी में मौसम शुष्क बना रहेगा। जून के प्रथम सप्ताह में तापमान 45 डिग्री के आसपास जा सकता है। सोमवार को राजधानी का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आगामी दो दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।