गैंगस्टर विकास दुबे एकॉउंटर में मारा गया, भागने की कोशिश कर रहा था: पुलिस

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: July 10, 2020
Gangster Vikas Dubey killed in an encounter, trying to escape: police

गैंगस्टर विकास दुबे मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश के कानपुर ले जाते समय शुक्रवार सुबह एक सड़क दुर्घटना के बाद हुई मुठभेड़ में मारा गया। 

पुलिस के अनुसार, कानपुर से महज एक घंटे की दूरी पर, जिस कार में विकास दुबे को ले जाया जा रहा था, वह बारिश के कारण फिसलकर हाईवे पर पलट गई और विकास दुबे ने बंदूक छीननकर भागने की कोशिश की। पुलिस की तरफ से फायरिंग के दौरान वह मारा गया। 

पुलिस ने बताया कि विकास दुबे ने स्पेशल टास्क फोर्स के एक जवान की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की थी, लेकिन उसे घेर लिया गया।

कानपुर, महानिरीक्षक, मोहित अग्रवाल ने जानकारी दी है कि, विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया हैं, हादसे में आज चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।”

घटना के बाद आये दृश्यों में विकास दुबे को स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा है। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।