कोल्डड्रिंक में नशीली पदार्थ मिला कर युवती के साथ किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: June 8, 2021
raped

 ग्वालियर।  दुष्कर्म के आरोपित धर्मवीर सिंह भदौरिया को पकड़ने के लिए महिला थाना पुलिस ने कई जगह दबिश दी है। पुलिस आरोपित को तलाशने के लिए उसके गोला का मंदिर स्थित घर पर भी गई थी। धर्मवारी के खिलाफ दुष्कर्म का यह दूसरा मामला दर्ज हुआ है। आरोपित आटा व ब्रेड के कारोबार से जुड़ा होने के साथ कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ा है। पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के लिए उसके नजदीकी दोस्तों व रिश्तेदारों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।

यूपी महोबा निवासी 24 वर्षीय युवती ने शनिवार को महिला थाने में धर्मवीर सिंह भदौरिया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता बीएससी की छात्रा है। पहले वह कंपू स्थित प्राइवेट हॉस्टल में रहती थी। कोरोना संक्रमण काल में हॉस्टल बंद होने पर युवती ने सहेली की मदद से गोला का मंदिर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रूम लिया था। फरियादिया का आरोप है,कि हॉस्टल के संचालक धर्मवारी सिंह भदौरिया ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम किया। साथ ही उसे धमकाने के साथ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने के लिए प्रलोभन दिया। पीड़िता किसी तरह आरोपित की निगरानी से बचकर घर पहुंची। उसके बाद वह धर्मवीर सिंह भदौरिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने के लिए महिला थाने पहुंची।

 जनकगंज स्थित श्रीराम कालोनी में 20 साल की युवती अन्नू धानुक ने सोमवार की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जनकगंज थाना प्रभारी संजीव नवन शर्मा ने बताया कि श्रीराम कालोनी निवासी अन्नू धानुक अपने भाई-भाभी व मां के साथ रहती थी। पिता काफी समय से किसी कारण से अलग रहते हैं। सोमवार की शाम को अन्नू परिवार के लोगों से नजरें बचाकर कमरे में चली गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस युवती के आत्महत्या का कारण पता लगाने के लिए जांच कर रही है।