गोल्ड की कीमतों में फिर से आई गिरावट, देखे10 ग्राम का रेट

Author Picture
By Sharma Published On: March 22, 2021

नयी दिल्ली, कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,728 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 293 रुपये यानी 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,728 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 8,237 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.67 प्रतिशत की हानि के साथ 1,732.30 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।