गोल्ड के दाम में भारी गिरावट, कितना हुआ सस्ता.. जाने नई कीमत

Author Picture
By Sharma Published On: May 1, 2021
gold silver rate sona chandi bhaao

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। शादियों का सीजन सुरू होते ही इस हफ्ते सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 1015 रुपये तक गिर गया है। वहीं, चांदी 1352 रुपये सस्ती हुई।

अगर अप्रैल की बात करें तो मार्च की तुलना में सोना 2601 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है, जबकि चांदी के रेट में 4938 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है।बता दें इस साल अब तक सोना 3411 रुपये तक सस्ता हो चुका है। इसके उलट चांदी 417 रुपये महंगी हुई है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव पिछले साल के ऑल टाइम हाई से 9463 रुपये तक गिर चुका है।