विदिशा में डोल ग्यारस पर गणेश विसर्जन का भव्य आयोजन

Author Picture
By Sharma Published On: September 15, 2024

(गोविंद शर्मा विदिशा): डोल ग्यारस के पावन अवसर पर विदिशा शहर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। शहर के विभिन्न पंडालों, शैक्षणिक संस्थानों और घरों में विराजित गणपति बप्पा को भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ विदाई दी।

वात्सल्य और अन्य संस्थाओं के विद्यार्थियों ने पिछले सात दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें भक्ति भाव और उल्लास का माहौल बना रहा। विसर्जन के समय बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर भगवान गजानन को भावभीनी विदाई दी। भव्य जुलूस के दौरान भक्ति गीतों पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा को बेतवा नदी में विसर्जित किया।

दोपहर बाद शहर के विभिन्न मंदिरों से विमान भी निकले, जिनमें भगवान की शोभायात्रा के साथ भक्तों का उत्साह देखने लायक था। हर तरफ श्रद्धा और भक्ति का माहौल था, और शहर के विभिन्न हिस्सों से भगवान गणेश को विदाई दी गई।