ग्वालियर : युवती की मौत को परिजनों ने बताया हत्या, युवक पर मामला दर्ज करने के लिए शव रखकर किया चक्का जाम.

Author Picture
By Sharma Published On: March 26, 2021
gwalior latest news
ग्वालियर। गुरुवार शाम को अचानक लापता हुई लड़की की डेड बॉडी रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। लड़की के परिवार वालों ने अमन परमार और उसके साथ दो अन्य लोगों पर लड़की की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने लड़की की लाश का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे किला गेट चौराहे पर रख दिया और करीब 1 घंटे तक चक्का जाम किया। बाद में अधिकारियों के उचित कार्रवाई के भरोसे के बाद उन्होंने यह जाम हटाया। दरअसल सुमेर सिंह के बाड़े में रहने वाली वर्षा शर्मा गुरुवार शाम 6 बजे इससे अचानक लापता हो गई थी। पता चला है कि अमन परमार से उसकी दोस्ती थी। अमन ने वर्षा से पैसे और गहने ले रखे थे। लेकिन वह वापस नहीं कर रहा था ।जब वर्षा ने ज्यादा दबाव बनाया तो उसने लड़की को किसी बहाने बुलवाया यह लड़की के पिता का आरोप है। इसके बाद देर रात लड़की की लाश महाराजपुरा थाना क्षेत्र के नजदीक से गुजरी रेलवे ट्रैक पर मिली। मामला किस पुलिस थाने का इसको लेकर करीब 1 घंटे तक विवाद होता रहा। बाद में ग्वालियर थाने ने इसकी विवेचना अपने हाथ में ली। लड़की के घर वालों ने पोस्टमार्टम के बाद उसकी लाश को किला गेट चौराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। चक्का जाम की खबर मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से समझाइश देकर चक्का जाम खुलवाया। अधिकारियों का कहना है, कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।