कांग्रेस की सर्वे रिपोर्ट से आई उमीदवारो में ख़ुशी की लहर

Author Picture
By Sharma Published On: September 3, 2020
Congress

मध्यप्रदेश। मध्य्प्रदेश में उपचुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और जिस तरह से कांग्रेस ने सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक की है, उसेमें कांग्रेस खुद को सर्वाधिक सीटों पर विजयी बता रही है। मालवा-निमाड़ के इस सर्वे में कांग्रेस 4 सीटों पर सीधी-सीधी जीत बता रही है तो 2 सीटें मुकाबले की बताई जा रही हैं, वहीं 1 सीट पर खुद कांग्रेस अपने आपको कमजोर बताते हुए वहां भाजपा की जीत आसान बता रही है। पिछले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सभी 27 विधानसभाओं के प्रभारियों सहित कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक ली थी। बैठक में कमलनाथ ने वह सर्वे रिपोर्ट भी साझा की, जो पिछले दिनों करवाए गए थे। इन्हीं सर्वे के आधार पर कांग्रेस टिकट बांटेगी और इसी पर रणनीति बनाकर चुनाव लड़ेगी। सभी 25 सीटों पर पहले सर्वे करवा लिया गया था और निमाड़ की दो सीटें, जिनमे मांधाता से नारायण पटेल और नेपानगर से सुषमा कास्डेकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए हैं, की सीट पर भी सर्वे हो गया है। सूत्रों के अनुसार सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेसी खुश हैं और उनको उम्मीद बंधी है कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस के विधायक बड़ी संख्या में चुनकर आएंगे।