इन राशियों पर बरसेंगी खुशियां, पढ़ें राशिफल

Author Picture
By Desk Input Published On: January 26, 2025

इंदौर। आज गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी पर वार रविवार, विक्रम संवत 2081, मास पूर्णिमांत माघ और तिथि द्वादशी है। पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का सम्पूर्ण राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन शानदार रहेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिलेगी। परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। बिजनेस में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए रास्ते खुलेंगे। साझेदारी से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल
आज सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन अपने साथियों से सावधान रहें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी या पति से विवाद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का व्यवहार आपको दुखी करेगा और मन अशांत रह सकता है। बिजनेस में आज कोई बड़ा कदम न उठाएं, हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन शानदार है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे भविष्य में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप मिल सकती है। परिवार में मान-सम्मान में बढ़ेगा।

सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन पूरी तरह से अनुकूल है। जिस नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, उसमें उम्मीद से कई गुना सफलता मिलेगी। यह काम स्थायी रहेगा और आपकी पहचान बनेगा। आय के नए रास्ते खुलेंगे। सब तरफ से धन वर्षा होगी। संतान की ओर खुशखबरी मिलेगी। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस का मौका मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोर्ट केस में हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे। मानसिक तनाव भी रहेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई नया कार्य शुरू ना करें। जो लोग नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें अभी इंतजार करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु दैनिक राशिफल
आज का दिन शानदार रहेगा। जिस काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने दोस्त या परिचित से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल
आज स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। इलाज के खर्च के कारण आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा रिस्क ना लें। अनजान व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार ना दें। व्यापार में घाटा हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कोर्ट केस में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश ना करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल
आज आप का दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ी डील हो सकता है। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। सेहत में सुधार महसूस करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।