MP के इन जिलों में भारी बारिश का आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Author Picture
By Sharma Published On: September 6, 2021

भोपाल। प्रदेश में मानसून का दौर एक बार फिर से शुरू हो चुका है। रोजाना बारिश देखने को मिल रही है। प्रदेश में रविवार को मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रविवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में झमाझम बारिश देखी गई। वहीं मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अरब सागर से प्रदेश में लगातार नमी आ रही है। दूसरी ओर मानसून ट्रफ भी सतना से होकर गुजर रही है। इन दोनों कारणों से प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है और तेज बौछारें भी पड़ रही हैं। मौसम विभाग अनुसार ने अगले 3 दिनों तक लो प्रेशर एरिया बनने के कारण लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक आज 6 सितंबर को बैतुल, हरदा, खरगौन, धार, बुरहानपुर के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर समेत जबसपुर संभागों के जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछार की संभावना जताई जा रही है। वहीं जबलपुर,भोपाल,होशंगाबाद,ग्वालियर,इंदौर एवं उज्जैन संभागों में गरज-चमक के साथ बिजला गिरने की भी संभावना है।मौसम विभाग का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने के कारण प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD Bhopal) ने प्रदेश के 5 संभागों के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।