ग्वालियर में तीसरे दिन भी झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Author Picture
By Sharma Published On: May 20, 2021

ग्वालियर |  मध्यरप्रदेश टाक्टे तूफान कम दवाब के क्षेत्र में बदलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंच गया है। इसके असर से ग्वालियर में लगातार तीसरे दिन सुबह से झमाझम बारिश हुई। इस बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया। पंखे की हवा एसी जैसा अहसास दे रही थी। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बारिश के आसर जताए हैं। 21 मई को आसमान साफ हो जाएगा।

पहले पश्चिमी विक्षोभों ने शहर को नहीं तपने दिया। अब टाक्टे तूफान ने मौसम बदल दिया। 17 मई से शहर में रुक-रुक कर बारिश जारी है। मानसून जैसी झड़ी लगी है। लोगों को सूरज के भी दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। इससे मौसम सुहाना हो गया है। कोविड कर्फ्यू में लोग घरों पर हैं। बारिश की वजह से मौसम में जो ठंडक आई  है, उससे लोगों बड़ी राहत मिली है। यह राहत अगले दो दिन तक जारी रहेगी।

21 मई से आसमान साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी और गर्मी की वापसी होगी।

23 मई को बंगाल की खाड़ी में एक कम दवाब का क्षेत्र बन रहा है। यह तूफान के रूप में बदलकर 25 मई को अागे बढे़गा। इस तूफान से भी शहर का मौसम बदल सकता है। बादल छाने के साथ-साथ बारिश के भी अासार बनेंगे।

 

– पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है। बंगाल की खाड़ी का तूफान व पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नौ तपा की गर्मी बारिश से ठंडी हो जाएगी। महीने के अाखिरी तक बारिश की संभावना है।