ऑक्सीजन की भारी किल्लत, शहडोल मेडिकल कॉलेज में 6 लोगों की मौत, डीन ने की पुष्टि

Author Picture
By Sharma Published On: April 18, 2021

शहडोल। देशभर में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश लगातार ऑक्सीजन की कमी दूर करने का प्रयास कर रहा हैं। वही शहडोल से एक दर्द विदारक खबर सामने आई हैं। शनिवार रात 12 बजे के लगभग शहडोल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर घटने से 6 कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई। सभी 6 मरीज ICU बार्ड में भर्ती थे। जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन कम होते ही मरीज तड़पने लगे। सुबह होते-होते एक-एक करके सभी 6 लोगों ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद से ही अस्पताल प्रवंधन में हड़कंप मच गया हैं। हड़कंप मचते देख अस्पताल प्रबंधन सिलेंडर्स की व्यवस्था में रात से ही जुट गया। प्रशासनिक अधिकारी भी रात में ही मौके पर पहुंचे. जब तक सिलेंडर्स की व्यवस्था हो पाती एक-एक करके 6 मरीजों की सांसों की डोर टूट गई और रविवार सुबह 6 बजे के लगभग 6 मरीजों की मौत हो गई।