पति ने पत्नी की सरेआम डंडे से की पिटाई ,वीडियो वायरल होने पर पांच गिरफ्तार

Author Picture
By Sharma Published On: September 12, 2021

आलीराजपुर । मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला की पिटाई कर रहे हैं। इस घटना में महिला का पति भी शामिल है। वीडियो सोंडवा थाने के उमराली गांव का है। महिला के साथ गांव के लोगों ने पति की भी पिटाई की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

बताया जा रहा है कि महिला की पिटाई चरित्र शंका को लेकर की गई है। महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पांच लोगों को इस केस में गिरफ्तार किया है। अलीराजपुर एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस घटना में उसका पति भी शामिल है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ने कहा कि वीडियो बनाकर वायरल करने वाले युवक की भी पहचान कर ली गई है। साथ ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में कुछ छह लोग आरोपी है। घटना में महिला का पति, उसके दो दोस्त, माता-पिता और वीडियो बनाने वाला आरोपी है। वीडियो बनाने वाला युवक अभी फरार चल रहा है।

अलीराजपुर एसपी ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी भी जल्द हो जाएगी। गौरतलब है कि अलीराजपुर जिले से इस तरह के वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं, जिनमें महिलाओं के साथ बर्बरता की जाती हैं। अलीराजपुर आदिवासी बहुल जिला है। दकियानूसी सोच की वजह से यहां महिला के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाता है।