पति ने पत्नी के साथ किया एसा काम,दांतों से गाल और हाथ काटा

Author Picture
By Sharma Published On: January 29, 2022

शिवपुरी।शासकीय मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में पदस्थ लैब टेक्नीशियन ने अपनी नवविवाहित पत्नी को प्रताड़ित करने में क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। पहले उसने पत्नी का गला दबाया फिर जबड़ा फाड़ने की कोशिश की। सिर में जग दे मारा और अंत में उसके गाल और हाथ पर काट खाया। पीड़ित नवविवाहिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पति शिशुपाल रिठोरिया के खिलाफ दहेज एक्ट एवं 377 का केस दर्ज कर लिया है। दोनों की शादी को सिर्फ दो माह हुए हैं। पुलिस ने सास-ससुर व दो ननदों को भी दहेज एक्ट का आरोपी बनाया है।

 

शहर की गांधी कॉलोनी में रहने वाली 31 साल की नवविवाहिता अपने पिता के संग शुक्रवार की सुबह सिटी कोतवाली थाने पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसकी दो माह पहले ही जीएमसी शिवपुरी में पदस्थ लैब टेक्नीशियन शिशुपाल रिठोरिया के साथ शादी हुई है। 27 जनवरी की रात 11 बजे वह घर पर पढ़ रही थी। भाई का फोन आने पर बात करने लगी, तभी पति शिशुपाल आया और मोबाइल छीनकर फेंक दिया, फिर गला पकड़कर दबाने लगा।

 

अपने आप को बचाया तो जान से मारने की कोशिश की। कंधे और बाएं हाथ की कलाई पर काट खाया। सिर में जग मारा, जिससे सिर से खून निकल आया। मुंह हाथों से फाड़ने की कोशिश की तो खून निकल आया। आंख में घूसा मारा व आंख फोड़ने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि पति शिशुपाल, सास धनवंती उर्फ धंती, ससुर रामप्रसाद, ननद छाया व सुषमा शादी के बाद से ही दहेज में 2 लाख रुपए की मांग कर ताने देते हुए कहते थे कि तेरे घर वालों ने बड़ी गिफ्ट नहीं दी।