एक्शन में रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने बदल दिया मंत्रालय में काम का समय , इन शिफ्टों में होगा कामकाज

Author Picture
By Sharma Published On: July 9, 2021

नई दिल्ली : मोदी कैबिनेट के नए नामों में सबसे ज्यादा चर्चा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की हो रही है। ताजा खबर यह है कि रेल मंत्रालय का चार्ज लेते ही Ashwini Vaishnaw एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि रेल मंत्रालय में दो शिफ्ट में काम होगा। पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से 4 बे तक और दूसरी शिफ्ट 3 बजे से रात 12 बजे तक चलेगी। यानी अब रेल मंत्रालय में सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक काम होगा। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। रेल मंत्रालय में एडीजी पीआर डीजे नारायण ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आदेश जारी कर दिया गया है।

नव नियुक्त रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw पहले ही साफ कर चुके हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी की प्लानिंग में रेलवे का प्रमुख हिस्सा है और उन्होंने वादा किया कि वह इस दिशा में काम करेंगे। बकौल अश्विनी वैष्णव, रेलवे के लिए प्रधानमंत्री मोदी का विजन लोगों के जीवन को बदलना है, ताकि आम आदमी, किसान, गरीब सभी को रेलवे का लाभ मिले। पूर्व आईएएस अधिकारी Ashwini Vaishnaw को रेल मंत्री, संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नियुक्त किया गया है। रेल मंत्रालय पहले पीयूष गोयल के अधीन था जिन्हें वाणिज्य और उद्योग मंत्रालयों का प्रभार दिया गया है।

50 वर्षीय Ashwini Vaishnaw ने संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में रविशंकर प्रसाद की जगह ली। यह पहली बार है कि किसी मंत्री ने व्हार्टन स्कूल, पेनीसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से एमबीए और आईआईटी कानपुर से एमटेक किया है। उन्होंने जनरल इलेक्ट्रिक और सीमेंस जैसी प्रमुख वैश्विक कंपनियों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। वैष्णव ने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से एमबीए और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर से एम.टेक किया है।