गुस्से में पिता ने बेटा का कुल्हाड़ी से काट डाला गला, ये है पूरा मामला

Author Picture
By Desk Input Published On: December 8, 2024

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में एक पिता ने अपने बेटे को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता ने अपने 30 साल के बेटे का गला काट दिया। यह शुक्रवार शाम की घटना है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इलाके का लिस्टेड गुंडा भी है। वह अपने बेटे के खेती-किसानी के कामकाज में हाथ नहीं बटाने और घर में ही सोए रहने से नाराज था, जिसके चलते उसने घर में सो रहे अपने बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ऊपडी में एक पिता ने अपने पुत्र की गला काटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, हीरालाल उर्फ हीरु को उसके पिता रूम सिंह ने खेत में काम न करने पर मार डाला। बताया जा रहा है कि तीन भाइयों में से एक हीरालाल काम नहीं करता था। इसी बात को लेकर उसके पिता और उसके बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इस दौरान शुक्रवार शाम करीब 5 बजे रूम सिंह जब घर पहुंचा तो उसका पुत्र हीरालाल खटिया पर सोया हुआ था। बेटे को सोया हुआ देख गुस्से में आकर रूम सिंह ने अपने ही बेटे के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, हत्यारा पिता घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस दौरान जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी गणपत कनेल सहित पुलिस की टीम पहुंची। मर्ग कायम कर मामला की जांच शुरू की गई। हत्याकांड के आरोपी रूम सिंह पिता गुमान सिंह अखाड़े पर उन थाना में ही कई मामले दर्ज हैं। वह थाना क्षेत्र का लिस्टेड गुंडा भी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसपर बेटे की हत्या से जुड़ा मामला दर्ज करते हुए शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में खरगोन एडीशनल एसपी मनोहर सिंह बारिया ने बताया कि हीरालाल उर्फ हीरु जो कि 30 साल का युवक था, वह अपनी खटिया पर शाम के समय सो रहा था। इस बीच उसके पिता रूम सिंह के द्वारा शाम के समय कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी गई। एएसपी ने हत्या का कारण बताते हुए कहा कि पिता अपने बेटे के काम पर नहीं जाने और दिन भर सोए रहने से नाराज था। फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर थाना प्रभारी गणपत कनेल के द्वारा जांच की जा रही है। साथ ही मामला दर्ज कर हत्यारोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।