छत्तीसगढ़ में छात्रा सृष्टि बाफना ने ‘इसरो’ की परीक्षा को हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का गौरव,सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई

Author Picture
By Sharma Published On: March 31, 2021

दुर्ग। जिले की बेटी सृष्टि बाफना ने इसरो जैसी देश की नामी संस्था की चयन परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है, उनकी इस सफलता पर राज्य के मुखिया भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी है। शहर के पद्मनाभपुर स्थित मोती बाफना की पुत्री सृष्टि बाफना ने देश के बड़े अनुसन्धान केंद्र इसरो के प्रतियोगी परीक्षा में अव्वल स्थान पाकर जिले सहित प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। सृष्टि न केवल इसरो में बल्कि उन्होंने दिल्ली मेट्रो,कोल इंडिया में भी स्थान बना लिया है, इसके साथ ही UPSC के जरिये IES (इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस) के लिए भी प्री और मेंस क्लियर करने के बाद सक्षात्कार भी दे दिया है जिसका रिजल्ट आना अभी बाकी है।