Indore Couple Case: आधी रात ढाबे पर पहुंची सोनम बोली ‘फोन दो’ – ढाबा मालिक ने बताई उस रात की पूरी कहानी

Author Picture
By Sharma Published On: June 10, 2025
Indore Couple Case: आधी रात ढाबे पर पहुंची सोनम बोली ‘फोन दो’ – ढाबा मालिक ने बताई उस रात की पूरी कहानी

Indore Couple Case: इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी जो उनके हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है अचानक से गाज़ीपुर में देखी गई। घटना के 17 दिन बाद सोनम रविवार की रात करीब एक बजे गाज़ीपुर-वाराणसी फोरलेन पर स्थित काशी चाय जैका ढाबा पर पहुँची। ढाबा मालिक साहिल यादव के अनुसार वह अकेली आई थी और बेहद घबराई हुई थी। उसने साहिल से फोन मांगा और अपने भाई गोविंद को कॉल कर रोने लगी।

भाई से की बात और फिर ढाबा मालिक ने पुलिस को दी सूचना

सोनम ने ढाबा मालिक से अपने भाई गोविंद रघुवंशी का नंबर डायल करवाया और बातचीत की। फोन पर गोविंद ने ढाबा मालिक से नाम और स्थान की जानकारी ली और तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सोनम को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां बुखार और सिरदर्द की दवा दी गई। इसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में महिला पुलिस की निगरानी में रखा गया। सुरक्षा इतनी सख्त थी कि शाम को इंदौर से पहुंचे उसके भाई को भी मिलने की इजाजत नहीं दी गई।

Indore Couple Case: आधी रात ढाबे पर पहुंची सोनम बोली ‘फोन दो’ – ढाबा मालिक ने बताई उस रात की पूरी कहानी

मेघालय पुलिस ने किया ट्रांजिट रिमांड का आवेदन

रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे मेघालय पुलिस गाज़ीपुर पहुँची। टीम में दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। सोनम का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर भारी सुरक्षा के बीच रात 9 बजे उसे CJM कोर्ट ले जाया गया। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे मेघालय ले जाया गया। यह अब तक साफ नहीं हो पाया है कि सोनम खुद यहाँ आई थी या कोई उसे छोड़कर चला गया।

ढाबा पर सुनाई गई दर्दनाक कहानी

ढाबा मालिक साहिल यादव ने बताया कि सोनम बेहद टूटी हुई हालत में दिखी। उसने कहा कि उसका मोबाइल कहीं खो गया है और वह अपने परिवार से बात करना चाहती है। जब उसने भाई से बात की तो फूट फूटकर रोने लगी। उसने बताया कि मई में उसकी शादी हुई थी और वह अपने पति के साथ मेघालय हनीमून पर गई थी। वहीं कुछ बदमाशों ने उनके गहने लूटने की कोशिश की और विरोध करने पर पति की हत्या कर दी। वह यह देखकर बेहोश हो गई और उसे नहीं पता कि वह वहाँ से गाज़ीपुर कैसे पहुँची।

सवालों के घेरे में सोनम की मौजूदगी और कहानी

ढाबा पर सोनम लगभग दो घंटे रुकी और फिर पुलिस उसे वन स्टॉप सेंटर ले गई। अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि वह इतनी दूरी कैसे तय कर गाज़ीपुर पहुँची। कहीं कोई मदद करने वाला था या वह किसी के साथ आई थी यह एक रहस्य बना हुआ है। स्थानीय पुलिस भी इस मामले पर अधिक जानकारी देने से बच रही है क्योंकि घटना का स्थान मेघालय है। फिलहाल सोनम को सुरक्षा में रखा गया है और मेघालय पुलिस उसे अपने साथ वापस ले गई है।