इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट ने दिए संकेत एक से दो सप्ताह तक बढ़ेगा लॉकडाउन

Author Picture
By Sharma Published On: April 17, 2021

इंदौर में अब जनता कर्फ्यू के नाम से लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। यह संकेत मंत्री तुलसी सिलावट ने शुक्रवार रात दे दिए। उन्होंने कहा कि इंदौर में संक्रमण स्थिर हुआ है, लेकिन चेन तोड़ने के लिए जनता कर्फ्यू पर सहमति बनी है। इसमें जनता को परेशानी न हो, यह फैसला शनिवार को किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार इंदौर में एक से दाे सप्ताह का लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इसमें रियायतें अधिक रह सकती हैं। शुक्रवार को जिला प्रसाशन और जनप्रतिनिधियों की बैठक में तय किया गया कि शनिवार को क्राइसिस मैनेजमेंट इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।