Indore News: गाजीपुर से लौटा गोविंद! राजा की मां से लिपटकर फूट-फूट कर रोया, राजा रघुवंशी की तेरहवीं में शामिल हुए गोविंद

Author Picture
By Sharma Published On: June 16, 2025
Indore News: गाजीपुर से लौटा गोविंद! राजा की मां से लिपटकर फूट-फूट कर रोया, राजा रघुवंशी की तेरहवीं में शामिल हुए गोविंद

Indore News: इंदौर में सोमवार को राजा रघुवंशी का तेरहवां हुआ जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदारों ने हिस्सा लिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि राजा की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद भी इस रस्म में शामिल हुआ। वह पूरे समय मौजूद रहा और सभी विधियों में भाग लिया।

राजा के तेरहवें संस्कार में शामिल होने के बाद गोविंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर सोनम ने वाकई राजा की हत्या की है तो उसे फांसी होनी चाहिए। उसने कहा कि वह राजा के परिवार के साथ है और न्याय की मांग करता है। उसके इस बयान ने सबको चौंका दिया।

Indore News: गाजीपुर से लौटा गोविंद! राजा की मां से लिपटकर फूट-फूट कर रोया, राजा रघुवंशी की तेरहवीं में शामिल हुए गोविंद

 राजा की मां को गले लगाकर खूब रोया गोविंद

घटना के बाद गोविंद ने कुछ दिन पहले राजा के घर जाकर उसकी मां उमा देवी से मुलाकात की थी। वह उन्हें गले लगाकर खूब रोया। इतना ही नहीं, गोविंद ने उज्जैन में राजा की आत्मा की शांति के लिए कराई गई पूजा में भी भाग लिया और तर्पण किया। सोनम के परिवार का और कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था।

 परिवार ने राजा के पसंदीदा व्यंजन बनवाए

राजा के भाई सचिन ने बताया कि तेरहवें संस्कार में राजा की पसंदीदा चीजें जैसे खाना व पूजा की सामग्री विशेष रूप से रखी गई थीं। उन्होंने कहा कि राजा की मृत्यु समय से पहले हुई और परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहते हैं राजा की आत्मा को शांति मिले और उसके हत्यारे को सजा।

राजा की हत्या के मामले में जहां एक ओर सोनम जेल में है वहीं दूसरी ओर उसका परिवार लगभग इस मामले से अलग हो चुका है। सिर्फ गोविंद ही दिखाई दिया जिसने खुलकर राजा के पक्ष में खड़ा होने का दावा किया। पूरे परिवार और रिश्तेदारों में अब एक ही आवाज है — “हत्यारे को फांसी दो”।