इंदौर पुलिस की कार्रवाई, डांसिंग गर्ल के खिलाफ की FIR दर्ज

Author Picture
By Sharma Published On: September 16, 2021

इंदौर। इंदौर शहर के रसोमा चौराहे की जेब्रा क्रॉसिंग पर फ्लैश मॉब करने वाली लड़की के खिलाफ के एफआईआर दर्ज हो गई है। एफआईआर दर्ज होने से पहले लड़की ने सफाई भी दी। उसने कहा, डांस का वीडियो बनाकर उसने किसी तरह के कानून का उल्लंघन नहीं किया है, उसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना था। लड़की का फ्लैश मॉब करते वीडियो सामने आने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने करवाई करने के निर्देश दिए थे।

शहर की विजयनगर पुलिस ने गुरुवार को मॉडल श्रेया कालरा के खिलाफ धारा 290 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लड़की पर ट्रैफिक में रुकावट पैदा करने का आरोप है। इसे लेकर मॉडल का कहना है कि जब ट्रैफिक सिंग्नल रेड था, तब मैने डांस किया था। ऐसे में कोई नियम नहीं तोड़ा। ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया था।

आपको बतादें कि श्रेया ने जैसे ही डांस किया वैसे ही चौराहे पर खड़े लोग हैरान रह गए। हालांकि रेड लाइट के दौरान ही श्रेया ने यह डांस किया। बाद में उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उसने लोगों से मास्क पहन की अपील करते हुए इस फ़्लैश मॉब को किया है। वीडियो फौरन ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब वीडियो ट्रैफिक पुलिस ने देखा तो विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वह इंटरटेनमेंट ऐसी जगह पर करें, जहां पर उनकी जान को खतरा ना हो।