जबलपुर : CORONA के दोनों टीके लगवाने के बाद भी महिला डॉक्टर Corona पॉजिटिव

Author Picture
By Sharma Published On: March 14, 2021
corona vaccine corona positive
जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के गांधी मेडिकल कॉलेज में एक वरिष्ठ महिला डॉक्टर कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद भी कोविड-19 वायरस से संक्रमित हो गई। कॉलेज के पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के बाद महिला डॉक्टर ने फेस मास्क लगाना बंद कर दिया था।
गांधी मेडिकल कॉलेज की ओर से बताया गया कि 48 वर्षीय वरिष्ठ महिला डॉक्टर को कोरोना का पहला टीका 16 जनवरी और दूसरा 01 मार्च को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को जांच में डॉक्टर को कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद महिला डॉक्टर ने खुद को क्वॉरेंटाइन कर लिया है।

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है कोरोनावायरस का संक्रमण

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 11 मार्च को 14,378 टेस्ट हुए, जिसमें से 603 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिले। इस दौरान इंदौर और छिंदवाड़ा में कोरोना संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत भी हुई। कोरोना के आंकड़े देखें तो एक्टिव केस भी लगातार बढ़ रहे हैं। इनकी संख्या मात्र 17 दिन में दो गुना हो गई है। मध्य प्रदेश में 23 फरवरी को एक्टिव केस 2151 थे, जो 11 मार्च को बढ़ कर 4335 हो गए हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 2906 एक्टिव केस हैं. इसके बाद भोपाल में यह संख्या 1990 है।