जसप्रीत बुमराह ने संजना गणेशन के साथ लिए सात फेरे,गोवा में हुई शादी

Author Picture
By Sharma Published On: March 15, 2021

नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सोमवार को टीवी प्रजेंटर संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बुमराह ने संजना गणेशन के साथा गोवा में सात फेरे लिए हैं। इस मौके पर बुमराह और संजना के परिजन, रिश्तेदार और करीबी दोस्त् मौजूद रहे।

बता दें कि बुमराह ने भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली गयी चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज के चौथे टेस्‍ट के दौरान ही अपना नाम वापस ले लिया था। जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई से व्‍यक्‍तिगत वजह के चलते छुट्टी की मांग की थी, जिसे स्‍वीकार कर लिया गया था। लेकिन उसके कुछ ही दिन बाद पता चला कि जसप्रीत बुमराह शादी करने वाले हैं।

बता दें कि संजना आईपीएल एंकर हैं और वो वर्ल्ड कप 2019 को भी कवर कर चुकी हैं। संजना गणेशन इंजीनियरिंग भी कर चुकी हैं हालांकि उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख किया और साल 2014 में वो मिस इंडिया के फाइनल तक पहुंचीं।