उपचुनाव से पहले उठी करैरा को जिले बनाने की मांग, जसवंत जाटव ने कही ये बाते 

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 18, 2020
jaswant-jatav-said-these-things

शिवपुरी :- मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले ही राजनितिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। ऐसे ही शिवपुरी जिले में 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। जिन 2 सीटों में करैरा और पोहरी शामिल हैं। करैरा से सिंधिया समर्थक नेता और पूर्व विधायक जसवंत जाटव ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 

इसको देखते हुए करैरा में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय पहारिया द्वारा नगर में  व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। जिस बैठक में  करैरा के पूर्व विधायक जसवंत जाटव ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा ही हमारा प्रथम लक्ष्य है, इसलिए हमने नगर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य किया हैं। देश के विकास में व्यापारियों का हमेशा महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया को जल्दी चालू करवाने की बात कही हैं। इस दौरान व्यापारियों की समस्याएं भी सुनी गई और उन समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया। इस आश्वासन के साथ ही व्यपारियो ने करैरा को जिला बनाने की भी बात रखी हैं।

 

इसके साथ ही पूर्व विधायक जसवंत जाटव ने कहा की करैरा में आधुनिक बस स्टैंड बनाया जायेगा, साथ ही एक पार्क निर्माण भी चल रहा है। करैरा नगर एवं क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता हैं।

 

वही किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर रावत ने कहा कि भाजपा की सरकार ने ऐसी नीतियां बनाई हैं, जिनसे व्यापारी को व्यापार करने में कोई परेशानी नहीं होगी। करैरा में विकास कराना ही हमारा प्रथम लक्ष्य है।